बरेली, अक्टूबर 18 -- Bareily News: विश्व हिंदू परिषद की विभाग बैठक केशव कृपा संघ कार्यालय में संपन्न हुई। विहिप के अखिल भारतीय गौरक्षा प्रमुख दिनेश उपाध्याय ने वर्षभर मनाए जाने वाले सात प्रमुख उत्सवों के बारे में जानकारी दी। प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए 22 नवंबर से शुरू होने वाले विहिप के हित चिंतक अभियान की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कार्यकर्ता बाजारों, स्कूलों, कॉलोनियों और जिम सेंटरों सहित विभिन्न स्थानों पर संपर्क करेंगे। इस दौरान मानवेंद्र सिंह राणा, देवेंद्र सिंह सोम, आशु अग्रवाल, संजय शुक्ला, संजय भदौरिया, प्रवीण मोहन अग्रवाल, अंकित कुमार, वीरपाल, साधना सिंह, गीता सिंह, तरुण कपूर, सुरुचि जायसवाल, राजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...