बरेली, नवम्बर 16 -- Bareily News: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से रविवार को खंडित एवं दीपावली के बाद घरों में बदली गई मूर्तियों का रामगंगा घाट पर भू विसर्जन किया गया। कार्यकर्ताओं ने महानगर के मंदिरों से पूर्व सूचना देकर मूर्तिया एकत्रित कीं। उसके बाद पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार एवं गंगाजल से स्थान की शुद्धि के बाद मूर्तियों का विधिवत भू विसर्जन किया। संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह सोम ने कहा कि संगठन की ओर से प्रति माह किसी एक रविवार को सेवा कार्य जारी रखने की योजना बनाई जाएगी। महानगर मंत्री संजय शुक्ला ने लोगों को घरों की मूर्तिया ही मंदिरों में रखने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Bareily News: खंडित मूर्तियां एकत्र कर रामगंगा घाट पर किया भू-विसर्जन इस दौरान बाबा वनखंडी नाथ के महंत सुधीर नारायण, सीए शुभम अग्रवाल, दिव्य चतुर्वेदी, अनमोल शर्मा...