बरेली, सितम्बर 26 -- Bareily News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फरीदपुर में शुक्रवार को केक काटकर विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों के महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने फार्मासिस्टों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी व्यवस्था में फार्मासिस्ट चिकित्सक और मरीज के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने फार्मासिस्टों के समर्पण और सेवाभाव की सराहना की। यह भी पढ़ें- Chapra News: स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्ट को सशक्त बनाने पर जोर यह भी पढ़ें- फार्मासिस्ट दिवस पर एसोसिएशन ने काटा केक यह भी पढ़ें- Hathras News: फार्मासिस्टों को किया गया सम्मानित

हिंदी ...