बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश से वंचित छात्रों को अंतिम अवसर दिया है। कुलपति के निर्देश पर जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके ऐसे अभ्यर्थियों के प्रवेश सुनिश्चित किए जाएंगे, जो मेरिट के आधार पर पात्र होने के बावजूद अपरिहार्य कारणों से प्रवेश नहीं ले सके। विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया 22 अक्तूबर से शुरू होकर 23 अक्तूबर तक चलेगी। यह व्यवस्था विश्वविद्यालय परिसर और सभी संबंधित संबद्ध महाविद्यालयों के लिए लागू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के बाद प्रवेश संबंधी किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...