Bareily News: विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाई, अब 29 अक्तूबर तक मौका
बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा 2027 और बैक परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 29 अक्तूबर तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार यादव ने 24 अक्तूबर को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। नई समय-सारिणी के अनुसार, सामान्य पोर्टल पर 26 अक्तूबर और समर्थ पोर्टल पर 28 अक्तूबर से फॉर्म उपलब्ध होंगे। छात्र 30 अक्तूबर तक महाविद्यालय में फॉर्म जमा कर सकेंगे। वहीं, महाविद्यालयों को 31 अक्तूबर तक आवेदन सत्यापित करने होंगे। यह व्यवस्था स्नातक के विषम सेमेस्टर और स्नातकोत्तर के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की मुख्य एवं बैक परीक्षाओं पर लागू होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.