बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार ने छूटी हुई प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षाओं को कराने का शेड्यूल जारी किया है। बताया कि बी.एल.एड और बी.एड/एम.एड की परीक्षाएं 27 अक्तूबर मंगलवार को विश्वविद्यालय कैंपस स्थित शिक्षा एवं सहबद्ध विज्ञान संकाय में होंगी। वहीं बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमकॉम व बीएससी (कंप्यूटर साइंस) की परीक्षाएं 28 अक्तूबर बुधवार को बरेली कॉलेज में आयोजित की जाएंगी। जो छात्र 14 व 15 अक्तूबर की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, वे नया प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सुबह 11:00 बजे से परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। भारत बोधिक्स 2.0 परीक्षा के लिए 31 अक्तूबर तक पंजीकरण का मौकाबरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने भारत बोधिक्स 2.0 राष्ट्रीय परीक्षा-2026 के लिए छात्र-छात्राओं ...