बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: विकसित भारत जी-राम जी योजना के तहत 12 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में विशेष रोजगार सृजन दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दिन बरेली में 71280 मानव दिवस सृजित किए जाएंगे। इसके लिए तैयारी तेज हो गई है। एक जुलाई 2026 को प्रदेश में वीबी जी-राम जी योजना लागू हुई थी। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में निवास कर रहे परिवारों के व्यस्क सदस्यों को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों का अकुशल श्रम रोजगार उपलब्ध कराते हुए टिकाऊ परिसंपत्तियों का सृजन करना है। योजना शुरू होने के तीन महीने के बाद भी प्रदेश की प्रगति सितंबर महीने तक के लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 58 फीसदी है, जोकि न्यून है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: एक दिन में 104760 लाख मानव दिवस सृजन की तैयारी इसको बढ़ाने के लिए 12 अक्टूबर को विशेष रोजगार सृजन दिवस आयोजित किया ज...