बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: इंट्रो- शनिवार को जिले में विशेष मतदाता अभियान चलाया गया। इस कड़ी में नवाबगंज, फरीदपुर, मीरगंज, आंवला और बहेड़ी तहसील में भी बीएलओं केंद्रों पर नए वोटरों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 जमा कराए गए। इसके अलावा नाम हटाने और नाम संशोधन की प्रक्रिया भी पूरी की गई। नवाबगंज। नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र के 392 बूथों पर विशेष मतदाता अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीएम सचिन यादव ने कस्बे के जेपीएन इंटर कॉलेज, लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, रिछोला किफायतुल्ला, हरदुआ, हाफिजगंज, सिथरा गांव समेत 50 बूथों का निरीक्षण किया। एसडीएम सचिन यादव ने बताया कि नए नाम जोड़ने के लिए 1615 फार्म जमा हुए हैं।फोटो- यह भी पढ़ें- Bareily News: नए वोटरों को शामिल करने को बूथों पर चला विशेष अभियान नवाबगंज...