बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा 2027 के परीक्षा फॉर्म (नॉन समर्थ) भरने की तिथि बढ़ा दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार यादव के अनुसार, एनईपी-2020 और सामान्य सेमेस्टर प्रणाली के विषम सेमेस्टर के स्नातक प्रथम, तृतीय, पंचम, सप्तम और नवम तथा परास्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के मुख्य और बैक परीक्षा फॉर्म 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ भरे जा सकेंगे। ऑनलाइन फॉर्म तीन नवंबर से उपलब्ध होंगे। छात्र पांच नवंबर तक फॉर्म भर सकेंगे। छह नवंबर तक महाविद्यालयों को आवेदन जमा कराने और ऑनलाइन सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट mjpru.ac.in और mjpruiums.in पर उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027: 12-26 नवम्बर तक बिना विलंब शुल्क के भ...