बरेली, अगस्त 14 -- Bareily News: ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। विकास क्षेत्र क्यारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारी नगला में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर विभाजन के दर्द और उससे जुड़ी घटनाओं को पोस्टरों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। ‎प्रतियोगिता में ऊषा ने प्रथम, भावना ने द्वितीय और संध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सोनी, कीर्ति, पूजा और साहिल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मीना मंच प्रभारी शिक्षिका एवं प्रधानाध्यापक डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने छात्राओं को देश के विभाजन की विभीषिका और उसके ऐतिहासिक घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी। विजेता विद्यार्थियों को प्रधानाध्यापक डॉ. विनोद कुमार शर्मा एवं शिक्षकों ने पुरस्कार प्रदान किए। यह भी पढ़ें- कन्हैया लाल पॉलीटेक्न...