बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। विधिक जागरूकता शिविर लगाकर मुंसिफ मजिस्ट्रेट योगेश कुमार चौधरी ने छात्र छात्राओं को कानूनी जानकारी दी। उन्होंने गुड और बेड टच के बारे में बताया। यहां एमजीएम इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विधिक जागरूकता शिविर लगाया। इसमें सिविल जज जूनियर डिवीजन योगेश कुमार चौधरी ने कहा कि छात्र-छात्राएं सोशल मीडिया को चलाने में सतर्कता बरतें। उन्होंने पॉक्सो एक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि किसी तरह असहज महसूस करने पर माता पिता या घर के बड़ों को जरूर बताएं। उन्होंने बाल विवाह, महिला सशक्तिकरण, महिला अधिकार, सहित चाइल्ड हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए कहा किसी भी इमरजेंसी होने पर इन नंबरों पर काल करके मदद ली जा सकती है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: वि...