Bareily News: विधायक ने मुख्य अभियंता से की क्षतिग्रस्त लाइनें ठीक कराने की मांग
बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददता। क्षेत्रीय विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने सोमवार को बिजली विभाग के मुख्य अभियंता वितरण को पत्र लिखकर गत दिनों आंधी में क्षतिग्रस्त विधान सभा क्षेत्र की सभी बिजली लाइनों को ठीक कराने, सीयूजी नंबर ऑन रखने, जन प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराने, मीटर में खराबी, बिलों की गलतियों के सुधरने को गांवों में कैंप लगाने एवं घरेलू व निजी टयूबवेल के कनेक्शन आवेदन करने के बाद निर्धारित समय में जारी करने की मांग की है। मुख्य अभियंता एके सिंह ने विधायक का पत्र मिलने पर अधीक्षण अभियंता को विधायक के पत्र में उठाई समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लेकर उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.