बरेली, अक्टूबर 2 -- Bareily News: नवाबगंज। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने गुरुवार को सांसद छत्रपाल गंगवार के साथ बिथरी गांव प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और विद्यालय में होने वाली शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ ही बच्चों को फूल माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय में शिक्षा के माहौल, बच्चों की आवश्यकताओं और शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी ली। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार, लेखराज गंगवार, विधायक प्रतिनिधि बब्लू गंगवार, पूर्व प्रधान छेदा लाल गंगवार, प्रमोद गंगवार, सौरभ गंगवार...