बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। विधायक ने करीब तीस करोड़ की लागत से बन रहे दो सड़कों का निरीक्षण किया। इन सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर शीशगढ़, शाही एवं शेरगढ़ से आने वाले नरखेड़ा होकर मीरगंज पहुंचेंगे। इससे उनको अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी होगी। विधायक डॉ. डी वर्मा ने गन्ना समिति के चेयरमैन तेजपाल फौजी और उप चेयरमैन हरिराम लोधी के साथ निर्माणाधीन आनंदपुर बाईपास एवं दिनरा मिर्जापुर, नरखेड़ा, बकैनिया, आनंदपुर मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। विधायक ने रोड पर बिछे पत्थरों की गहराई की जांच निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखी। विधायक ने बताया कि दोनों रोड करीब तीस करोड़ की लागत से पीडब्ल्यूडी बना रही है। इन सड़कों के बनने पर बहेड़ी शेरगढ़ शाही, बहेड़ी शीशगढ़, दुनका की ओर से आने वाले वाहन नरखेड़़ा में बन रहे...