बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: नवाबगंज। भदपुरा ब्लाक क्षेत्र के नकटी नारायनपुर गांव में बुधवार को आर्य हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक डॉ. एमपी आर्य ने किया। शिविर में 200 मरीजों का स्वाथ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क जांच और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इस मौके पर विधायक डॉ. एमपी आर्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिविरों से जरूरतमंदों को गांव के पास ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता है। इससे लोगों को समय पर उपचार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने में मदद मिलती है।शिविर में भदपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रविशंकर गंगवार, मंडल अध्यक्ष खेमकरन गंगवार, मंडल महामंत्री पीताम्बर गंगवार, रोहित गंगवार, डॉ. दुष्यंत गंगवार, डॉ. मोहन गंगवार और डॉ. माथुर आदि लोग मौजूद रहे।फोटो- स्वास्थ्य शिविर म...