Bareily News: विधवा पुत्रवधू को भी पारिवारिक पेंशन देने की मांग
बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: बरेली। पति के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारियां संभालने वाली विधवा पुत्रवधू को पारिवारिक पेंशन की पात्रता सूची में शामिल करने की मांग की गई है। विद्युत पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अतिरिक्त महासचिव ओमदेव बरतरिया ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शासनादेश जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में विधवा पुत्रवधू को परिवार का अभिन्न सदस्य माना जाता है। पति के निधन के बाद भी उससे ससुराल और बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी निभाने की अपेक्षा की जाती है। परिवार की प्रतिष्ठा और दायित्वों का बोझ भी उसके कंधों पर रहता है। ऐसे में उसे पारिवारिक पेंशन के अधिकार से वंचित रखना न्यायसंगत नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.