बरेली, नवम्बर 14 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन एवं बाल दिवस के अवसर पर कस्बे और क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कस्बे के प्रिया पब्लिक स्कूल के मैदान में बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने खाने-पीने की वस्तुओं के विभिन्न स्टाल लगाए। अन्य बच्चों ने मेले में पहुंचकर निशुल्क खरीदारी की और खूब आनंद उठाया। इसके अलावा लाजपत राय इंटर कॉलेज,एमआर पब्लिक स्कूल, एमडीएम पब्लिक स्कूल, एसबी इंटरनेशनल स्कूल, रजा एकेडमी स्कूल, दयानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रम्पुरा, और एमएच पब्लिक स्कूल में भी बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल...