बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: कैम्ब्रेज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आईवीआरआई का शैक्षिक भ्रमण कर पशु स्वास्थ्य, चिकित्सा और वैज्ञानिक अनुसंधान की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने एनिमल टेक्नोलॉजी सेंटर में विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों का अवलोकन किया। इसके बाद पशु चिकित्सालय में बीमार पशुओं के उपचार और देखभाल की प्रक्रिया समझी। आईवीआरआई संग्रहालय में संरक्षित पशुओं, प्राचीन सिक्कों, पारंपरिक वेशभूषा और पशुओं से बने उपयोगी उत्पादों को भी देखा। इसमें वरिष्ठ प्राविधिक रवि प्रकाश, फहीम खान, खुशबू, शिक्षिका प्रियंका पाराशरी, सुनीशा सक्सेना, शिक्षक अवधेश कुमार सक्सेना और कार्यकारी निदेशक डॉ. नवनीत कृष्ण वार्ष्णेय आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...