बरेली, नवम्बर 10 -- Bareily News: बरेली। जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने और सुरक्षित माहौल सुलभ कराने के लिए प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा योजना जनपद में अब तक धरातल पर नजर नहीं आ रही है। सच्चाई यह है कि जिले में अभी तक इस योजना की शुरुआत ही नहीं हुई है। ऐसे में नामित फर्म की उदासीनता और लापरवाही के छात्रों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। वहीं बच्चे हादसों के संभावनाओं के बीच अध्ययन-अध्यापन करने को लाचार हैं। शासन ने इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए राज्य मुख्यालय से ही फर्म को नामित किया था, लेकिन फर्म के जिम्मेदार अब तक आपदा प्रबंधन विभाग से संपर्क करने की जहमत नहीं उठाए हैं। फर्म को विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर स्कूलों का खाका तैयार करना था और सुरक्षा मानकों को लागू...