बरेली, अगस्त 27 -- Bareily News: आंवला। नगर के भरतजी सरस्वती इंटर कॉलेज में आयोजित संकुल स्तरीय विज्ञान मेले में छात्रों ने अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने भी विज्ञान मेले में प्रतिभाग कर कई प्रतियोगिताओं में स्थान पाया। विज्ञान प्रश्नमंच प्रतियोगिता में विशांत शर्मा, श्रेया चन्द्रा, शरयू देवकर, विज्ञान प्रयोग प्रतियोगिता में आदित्य सिंह, विज्ञान पत्रवाचन में सपना वर्मा, शिक्षण में अंक का उपयोग पर आधारित आचार्य पत्रवाचन में आचार्य सुधांशु गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नवाचार पर आधारित मॉडल प्रस्तुत करने में ध्रुव चौहान, सेंसर पर आधारित मॉडल में हितेश मौर्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: केशव माधव के छात्रों ने विज्ञान प्रतियोगिताओं में जीते मेडल प्र...