बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: नवीन वित्तीय वर्ष के सात महीने पूरे हो चुके हैं। उसके बाद भी क्षेत्र पंचायतों ने विकास कार्यों पर 15वें वित्त आयोग की केवल 44.98 फीसदी रकम ही खर्च की है। पंचम वित्त आयोग में भी अभी तक 69.09 फीसदी रकम ही खर्च हुई है। खातों में पैसे होने के बाद भी विकास कार्यों को अपेक्षित गति नहीं मिल पा रही है। ई ग्राम स्वराज पर अपलोड आंकड़ों को देखा जाए तो 15वें वित्त आयोग में केवल44 फीसदी रकम ही खर्च हुई है। फरीदपुर में केवल 0.60 फीसदी रकम ही खर्च हुई है। भुता में 8.83 फीसदी और मझवगां में 17.03 फीसदी पैसा खर्च हुआ है। पंचम वित्त आयोग में सबसे ज्यादा पैसा शेरगढ़ ब्लॉक में खर्च हुआ है। शेरगढ़ में 99.89 फीसदी पैसा खर्च हो चुका है। भुता 99.06 प्रतिशत और रामनगर 91.78 प्रतिशत खर्च कर टॉप 3 ब्लॉकों में शामिल हैं। इन ब्लॉकों को ...