बरेली, नवम्बर 2 -- Bareily News: आंवला। बिसौली मार्ग पर शनिवार रात एक वाहन ने श्रद्धालुओं के टेंपो में टक्कर मार दी, जिसमें चार श्रद्धालु घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भदोही जनपद के अमरिया निवासी ओमप्रकाश, उषा, सावित्री, मोहनलाल समेत छह से अधिक लोग दो टेंपो से मनौना धाम दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद सभी देर रात लौट रहे थे। तभी आंवला-बिसौली मार्ग पर एक तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने श्रद्धालुओं के टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंपो में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल सावित्री पत्नी छेदीलाल और दूसरी महिला सावित्री पत्नी नंदलाल को जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Raebareli News: गंगा एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर पलटी, 19 गंभी...