बरेली, सितम्बर 29 -- Bareily News: बरेली। जंक्शन से चोरी करने वाले आरोपी को आरपीएफ की टीम ने पकड़ लिया। आरोपी रजनीश कुमार भोजीपुरा के गांव सुरला का रहने वाला है। आरपीएफ इंस्पेक्टर मयंक चौधरी ने बताया, गश्त के दौरान वाशिंग लाइन से आरोपी रजनीश को पकड़ा गया। उसके पास से एक बोरे में 14 पेंड्रोल क्लिप बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपी ने आरपीएफ को बताया, वह लोहा बीनकर बेच देता है। जिससे खर्चा निकाल लेते हैं। उसके खिलाफ तीन पहले के भी चोरी संबंधी मुकदमें दर्ज पाए गये। यह भी पढ़ें- Buxar News: रेलवे स्टेशन से छह महंगी साड़ियों का बंडल चोरी करने वाला धराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...