Bareily News: वाल्मीकि जयंती और मीराबाई जयंती पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अनुप्रयुक्त भौतिकी विज्ञान विभाग में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती, संत मीराबाई जयंती और एमएससी भौतिकी के विद्यार्थियों का स्वागत एवं परिचय समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. सलीम खान के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि और संत मीराबाई के जीवन एवं आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। स्वागत समारोह के तहत मिस्टर फ्रेशर, मिस फ्रेशर, मिस्टर परफॉर्मर और मिस परफॉर्मर सहित विभिन्न उपाधियों के लिए विद्यार्थियों का चयन किया गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.