बरेली, सितम्बर 17 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने और बरेली शहर को विकास की नई दिशा देने के लिए नगर निगम की ओर से एक महीने का व्यापक सेवा संकल्प अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान आज से शुरू होगा और 17 अक्तूबर तक चलेगा। अभियान के दौरान शहर के चौराहों से लेकर गलियों, स्कूलों, अस्पतालों और धार्मिक स्थलों तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बुधवार को नगर निगम में मेयर डा.उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने पार्षदों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों और कार्ययोजना पर चर्चा की। बैठक में वार्डवार सफाई व्यवस्था,जनसहभागिता और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को अभियान से जोड़ने को लेकर रणनीति बनाई गई। मेयर ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत गुरुवार को सामूहिक सफाई और श्रमदान से हो...