बरेली, सितम्बर 29 -- Bareily News: बरेली। मौसम में उतार-चढ़ाव का असर सेहत पर पड़ रहा है और वायरल बुखार के साथ खांसी, सांस लेने में तकलीफ और त्वचा की बीमारियों का हमला तेज हो गया है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ रही। बीते तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते भी अस्पताल में मरीज कम आए। इसका भी असर दिखा और मौसम साफ होने के साथ ही ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लग गई। सोमवार को ओपीडी खुलने के साथ ही मरीजों की पर्चा काउंटर पर लाइन लगनी शुरू हो गई। दोपहर 1 बजे तक ऐसे ही हालात बने रहे। कई बार कतार में धक्कामुक्की तक हुई। ओपीडी में बुखार, खांसी के साथ सांस लेने में तकलीफ, सीने में जलन-जकड़न के रोगी अधिक रहे। सोमवार को जिला अस्पताल में सबसे अधिक मरीज त्वचा संबंधी बीमारी के इलाज कराने पहुंचे। त्वचा रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में दोपहर...