बरेली, जुलाई 19 -- Bareily News: वसूली को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक से संग्रह अमीन अनुपस्थित रहा। इतना ही नहीं उसने बैठक से बचने के लिए व्हाट्स एप ग्रुप में एक प्राइवेट मेडिकल सर्टीफिकेट भी डाल दिया। बेड रेस्ट के मेडिकल के बाद उसकी फोटो सोशल मीडिया पर आ गई। जहां पर वो अपने बेटे के नीट परीक्षा पास करने की सक्सेस पार्टी में नजर आया। इसे अधिकारियों ने गम्भीरता से लिया। तहसीलदार सदर भानू सिंह ने संग्रह अमीन को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में स्पष्टिकरण मांगा है। स्पष्टिकरण न देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। अधिकारियों के मुताबिक बीती 13 जुलाई को डीएम ने निर्देश दिए थे कि 16 जुलाई की शाम 6 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी संबंधित अधिकारी और संग्रह अमीन अनिवार्य रूप से उपस्थि...