Bareily News: वर्ली आर्ट से संवारी कॉलेज की दीवारें, छात्राओं ने किया श्रमदान
बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई प्रथम की छात्राओं ने शुक्रवार को परिसर की दीवारों का सौंदर्यीकरण किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनु महाजन के निर्देशन में छात्राओं ने पहले दीवारों की सफाई की, फिर एक्रेलिक रंगों से पारंपरिक भारतीय लोककला वर्ली आर्ट के चित्र बनाए। इस गतिविधि में कहकशां, फलक, रीजा, नाज, मिस्बा, पूनम और गुनगुन सहित अन्य छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार ने छात्राओं के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से स्वच्छता, श्रमदान और भारतीय लोककला के प्रति सम्मान की भावना बढ़ती है। छात्राओं ने परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.