बरेली, जुलाई 7 -- Bareily News: वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में वन महोत्सव सप्ताह के तहत पौधरोपण व पोस्टर प्रतियोगिता हुई। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम हुआ। ‎महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार के नेतृत्व में महाविद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधरोपित किए गए। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, पौधा लगाना केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि उसकी परवरिश एक बच्चे की तरह करना हमारा नैतिक दायित्व है। हमारी छात्राएं इस पर्यावरण क्रांति की मुख्य संवाहक हैं। छात्र-छात्राओं और आम जनता के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा एक पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोज...