Bareily News: वनमंत्री ने पौधरोपण कर वन महोत्सव का किया शुभारंभ
बरेली, जुलाई 2 -- Bareily News: प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत जिले में एक से सात जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव का बुधवार को शानदार आगाज हुआ। वन विभाग की जिले में बनी सभी रेंजों में प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता व संगोष्ठियों के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाई गई। विशेष अभियान आम बहार-आपके द्वार के तहत आम के पौधों का वितरण किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से हरित कन्नौज का संकल्पमुख्य अतिथि का पौधा रोपित करना बरेली रेंज के अंतर्गत गायत्री शक्तिपीठ मंदिर प्रांगण में मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने बेल का पौधा रोपित करके वन महोत्सव की शुरुआत की। इसके बाद वन विभाग द्वारा आयोजित पौध भंडारा कार्यक्रम में आम, तुलसी, अनार, अमरूद और सहजन के करीब 2,000 पौधों का वितरण किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.