बरेली, अक्टूबर 31 -- Bareily News: आंवला। देश के लौहपुरुष महान नायक सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मनाया गया। शनिवार को सीओ हेमंत उपाध्याय तथा प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और जवानों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। सीओ ने कहा कि लौह पुरुष के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए पुलिस कर्मियों को कार्य करना चाहिए। थाना परिसर में बड़ी स्क्रीन पर सरदार पटेल की जयंती का कार्यक्रम देखा गया और बाद में राष्ट्रगान हुआ। इसमें काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। यह भी पढ़ें- Amroha News: राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की ली शपथ इस मौके पर विद्यार्थियों एवं आचार्यों ने मानव श...