बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: एक व्यक्ति ने लोन दिलाने का झांसा देकर खातों में 91 हजार रुपये का लेनदेन कर लिया। यह रकम साइबर ठगी की होने की आशंका जताकर एसएसपी ऑफिस में शिकायत की गई है। बाग ब्रिगटान निवासी मोहम्मद जाकिर ने बताया कि बारादरी की एजाजनगर गौटिया निवासी युवक ने खुद को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लोन दिलाने वाला एजेंट बनकर उनसे बात की। 26 अगस्त को रामपुर बाग के एक रेस्टोरेंट में आरोपी उन्हें मिला और उनके आधार, पैन, एटीएम कार्ड की डिटेल एवं मोबाइल लेकर काफी देर तक दूसरे फोन में कुछ करता रहा। फिर उसने एक घंटे बाद मोबाइल ऑन करने की बात कहकर उन्हें वापस कर दिया। कहा कि इतनी देर में लोन की रकम खाते में आ जाएगी। जब उन्होंने मोबाइल ऑन किया तो उनके दो बैंक खातों में 91373 रुपये जमा किए और निकाले गए थे। जाकिर का कहना है कि उनके बैंक...