Bareily News: लोक संस्कृति के रंगों से सजा उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह
बरेली, नवम्बर 17 -- Bareily News: बरेली। उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक रविवार को नेहरू युवा केंद्र में देखने को मिली। पर्वतीय समाज बरेली की ओर से आयोजित 26वें उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह में लोकगीतों और पारंपरिक नृत्यों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने किया। प्रथम सत्र का उद्घाटन पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने किया। मुंबई से पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री नीतू पांडे ने कहा कि बरेली उन्हें अपने दूसरे घर जैसा लगता है। उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं को सहेजकर अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया। मां नैना सांस्कृतिक एवं जनकल्याण समिति खटीमा की टीम ने लोकगायक पुष्कर महर के निर्देशन में प्रस्तुतियां दीं। यह भी पढ़ें- Bareily News: उत्तराखंड स्थापना दिवस में दिखे पहाड़ी लोककला के रंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.