बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: बरेली। जीआरएम डोहरा रोड में 28 अक्तूबर को अंतरसदनीय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें चारों सदनों के विद्यार्थियों ने भारतीय लोक संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। एमरल्ड सदन ने घूमर, रूबी सदन ने लावणी, सफायर सदन ने गरबा और टोपाज सदन ने कजरी नृत्य प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में आदर्श कुमार सिंह, हिना सिंह और कल्पना द्विवेदी शामिल रहे। परिणामों में सफायर सदन ने प्रथम, टोपाज सदन ने द्वितीय और एमरल्ड सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य शील सक्सेना ने विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 की छात्राओं ऋत्विका और जन्मया ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...