Bareily News: लेटे हुए हनुमान मंदिर में जल्द शुरू होगा निर्माण : डीएम
बरेली, अगस्त 12 -- Bareily News: रामगंगा चौबारी स्थित लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में सुविधाएं बढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है। मंदिर परिसर में मल्टीपरपज हॉल, शौचालय, इंटरलॉकिंग, बैठने के लिए बेंच, पेड़-पौधे और बोरिंग का काम पूरा हो चुका है। अब मंदिर के प्रवेश द्वार का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। डीएम अविनाश सिंह ने मंगलवार को मंदिर पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अब तक हुए काम की प्रगति देखी। उन्होंने अधिकारियों को बचे हुए निर्माण कार्यों को तय समय में पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने मंदिर पूजा-अर्चना कर दर्शन किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.