बरेली, नवम्बर 24 -- Bareily News: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार के नेतृत्व में लेखाधिकारी से मिला। उन्होंने शिक्षकों के लंबे समय से लंबित एरियर प्रकरणों, पेंशन संबंधी मामलों एवं अन्य विभिन्न लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। लेखाधिकारी से मिलने के समय जिला मंत्री बलवीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष योगेश गंगवार, जिला उपाध्यक्ष मनोज गंगवार, जिला संयुक्त मंत्री तपन सिंह मौर्य, आलमपुर अध्यक्ष सतीश शर्मा, नवाबगंज पुष्पराज गंगवार रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...