बरेली, अक्टूबर 4 -- Bareily News: आंवला। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर तहसील में लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया है। उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। ​लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार एक माह लंबे आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई है। इसके तहत आगामी 8 अक्टूबर से आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, विरासत और फार्मर रजिस्ट्री जैसे सभी महत्वपूर्ण शासकीय व राजस्व कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद 10 अक्टूबर को लेखपाल हाथों पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। ​यदि मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो 17 अक्टूबर से तहसील मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- लेखपालों ने तहसील परिसर में दिनभर...