बरेली, अक्टूबर 28 -- Bareily News: बरेली। कैंट में राउंड टेबल चौराहे से लाल फाटक पुल तक सड़क की बदहाल स्थिति और साफ-सफाई के अभाव से लोग खासे परेशान हैं। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गड्ढे दुर्घटनाओं को भी आमंत्रण दे रहे हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, लाल फाटक पुल की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। पुल पर जगह-जगह घास उग आई है। लंबे समय से साफ-सफाई और उचित रखरखाव की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पुल पर लाइटें भी नहीं जल रही हैं। रात के समय पुल पर अंधेरा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...