बरेली, अगस्त 24 -- Bareily News: बरेली। लव मैरिज के महीने भर बाद ही युवक ने किराये के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। किला के मोहल्ला नवदिया निवासी 26 वर्षीय फैजान ने करीब एक महीने पहले जास्मीन नाम की युवती से लव मैरिज की थी। घरवाले शादी के खिलाफ थे इसलिए दोनों मोहल्ले में ही अलग मकान लेकर किराये पर रहने लगे। इसी मकान के कमरे में रविवार सुबह फैजान का शव कमरे में फंदे पर लटका किला। जास्मीन ने शव देखकर पुलिस और उसके घरवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फैजान के परिवार ने मौत पर संदेह व्यक्त किया और जांच की मांग की। यह भी पढ़ें- Bareily News: आत्महत्या के बाद हत्या का ड्रामा वहीं, जास्मीन का कहना था कि प्रेम विवाह के चलते फैजान के परिवार वाले उन लोगों से संबंध नहीं रखते थे। इसी...