Bareily News: लवनीश का अंडर-19 स्टेट टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप में चयन
बरेली, अक्टूबर 31 -- Bareily News: डीपीएस स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्र लवनीश गुप्ता ने क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए अंडर-19 टी-20 स्कूल स्टेट क्रिकेट चैंपियनशिप में जगह बनाई है। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से 10 और 11 अक्तूबर को आयोजित चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन हुआ है। मूल रूप से शाहजहांपुर निवासी लवनीश गुप्ता स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई के साथ क्रिकेट का अभ्यास करते हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य सुब्रत कुमार और हेड ऑफ स्पोर्ट्स विमल मिश्रा ने लवनीश और कोच निखिल पांडेय को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.