बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: यात्रियों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा (05011/05012) लखनऊ-बरेली -लखनऊ जंक्शन परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन का निर्णय लिया गया है। कुल छह फेरों को ट्रेन चलेगी। 05011 लखनऊ जंक्शन-बरेली जंक्शन परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन 24, 29 एवं 31 अक्टूबर और 05012 बरेली जंक्शन-लखनऊ जंक्शन परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 01 नवम्बर को किया जाएगा। गाड़ी संख्या (05011) : लखनऊ जंक्शन से रात्रि 23:35 बजे प्रस्थान कर ऐशबाग से 23:52 बजे, अगले दिन मोहिबुल्लापुर से 00:07 बजे, सिधौली 00:45 बजे, सीतापुर 01:25 बजे, हरगांव 01:52 बजे, लखीमपुर 02:18 बजे, गोला गोकरननाथ 02:47 बजे, मैलानी 03:30 बजे, पूरनपुर 04:13 बजे, पीलीभीत 05:30 बजे, भोजीपुरा 06:22 बजे, इज्जतनगर 07:05 बजे...