बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: फरीदपुर। बृहस्पतिवार को नगर पालिका द्वारा नए रोडवेज बस स्टैंड के आसपास बिखरा कूड़ा-करकट और जगह-जगह उगी झाड़ियां गुरुवार को सफाई अभियान के दौरान साफ कर दी गईं। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में सफाई मित्रों की टीम ने बस स्टैंड परिसर के साथ बाहर और सामने के हिस्से में अभियान चलाकर गंदगी हटाई। अभियान विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह की उपस्थिति और सहयोग से चलाया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष प्रतुल अग्रवाल, नामित सदस्य विपिन वाल्मीकि, अर्चना सिंह, ओमकार कठेरिया, अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार, डीपीएम शोभित सिंह, प्रधान लिपिक आदेश शुक्ला, राजेश कुमार, दिलीप कुमार समेत नगर पालिका के कर्मचारी और सफाई मित्र मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News:...