बरेली, नवम्बर 1 -- Bareily News: बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 63वें दिवाली मेले का शनिवार को बरेली क्लब ग्राउंड पर शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार और एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने किया। दोनों अतिथियों ने मेले में स्थापित मंदिर में लक्ष्मी-गणेश का पूजन कर आयोजन की सफलता की कामना की। कैंप कार्यालय में क्लब अध्यक्ष राहुल जायसवाल और मेला निदेशक अमित मनोहर ने अतिथियों का स्वागत किया। क्लब की प्रथम महिला अर्चिता जायसवाल और एन राखी मनोहर ने माल्यार्पण कर उन्हें बैज लगाया। दीवाली मेले में आदियोगी थीम पर भव्य मंदिर बनाया गया है, जिसकी आकर्षक सजावट और छटा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। इस बार पहली बार ओक्टा एलिवेटर्स भी लगाया गया है। इसके जर...