बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: रोटरी क्लब ऑफ बरेली चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित 63वें त्रिदिवसीय दिवाली मेले का सोमवार को बरेली क्लब मेला ग्राउंड पर समापन हुआ। अंतिम दिन सुबह से ही मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर डॉ. उमेश गौतम ने आदि योगी थीम पर बने भव्य मंदिर में लक्ष्मी-गणेश पूजन के साथ किया और मेले की सफलता की कामना की। कैंप कार्यालय में क्लब अध्यक्ष राहुल जायसवाल ने माल्यार्पण व बुके देकर उनका स्वागत किया। मेला डायरेक्टर सीए अमित मनोहर ने उन्हें बैज पहनाया। वहीं, मेला क्वीन बनीं रोशनी मेहरोत्रा, मुस्कान और दिव्यांशी उपविजेता रहीं। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि रोटरी क्लब का यह आयोजन मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति को भी बढ़ावा देता है। यह भी पढ़ें- Bareily News: आतिशबाजी से सतरंगी हुआ आसमान, म्यू...