बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: रोटरी क्लब आफ बरेली की तरफ से गुरुवार को श्री बांकेबिहारी मंदिर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खून की जांच, शुगर, हीमोग्लोबिन, कोलेस्ट्राल, यूरिक एसिड, कैल्सियम आदि का परीक्षण डॉ. धर्मेंद्र गंगवार ने किया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राहुल जायसवाल, सचिव अनुज जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष नरेश मलिक, रोटेरियन ए एस अग्रवाल, प्रधीर गुप्ता, सुप्रिय अग्रवाल, मनीष गोयल, संजीव औतार अग्रवाल, अरविन्द गुप्ता, शरद मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...