Bareily News: रोजगार मेला में 362 युवाओं का हुआ चयन
बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अर्न्तगत शनिवार को क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय बरेली ने मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के त्रिलोकचंद डिग्री कालेज रहपुरा जागीर में वृहद रोजगार मेला एवं नियुक्तिपत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रोजगार मेला में 27 कंपनियों के प्रतिनिधि और रोजगार की तलाश में 1217 युवा पहुंचे। युवाओं ने नौकरी को आवेदन किए। कंपनियों ने 362 युवाओं का चयन किया। विधायक ने चयनित युवाओं को नियुक्त पत्र वितरित किए। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध हों। उनकी प्रतिभा को उचित मंच मिले और वे आत्मनिर्भर बनकर प्रदेश एवं राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। यह भी पढ़ें- वृदह रोजगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.