बरेली, सितम्बर 5 -- Bareily News: बरेली। जंक्शन पर रेलवे की ओर से रेल वन एप हेल्प डेस्क बनाया गया है। जिससे रेल यात्रियों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ा जा सके। हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारियों के द्वारा यात्रियों को एप डाउनलोड कराने के साथ ही प्रयोग करने की जानकारी दी जाती है। यह ऐसा एप है, जिस पर टिकट स्वयं बना सकते हैं। ट्रेनों की जानकारी, रेलवे संबंधी शिकायत भी कर सकते हैं। सीएमआई मोहम्मद इमरान चिश्ती ने बताया, रेल वन एप में टिकट से जुड़ी कई सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- यात्रियों को रेलवन एप की जानकारी दी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...