बरेली, अक्टूबर 10 -- Bareily News: पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को इज्जतनगर स्थित यांत्रिक कारखाना कार्यालय के सामने रेलवे कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व मंडल मंत्री पंकज दत्त भट्ट ने किया। मांगों के संबंध में मुख्य कारखाना प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने उत्पादकता से जुड़े बोनस (पीएलबी) कर्मचारी-अधिकारी हितों से संबंधित मांगों तथा आठवें वेतन आयोग को जल्द से जल्द लागू करने की मांग उठाई। धरना-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अजय कुमार, महारूम खान, श्रीप्रकाश, सचिन कुमार, सुदर्शन शर्मा, हमीद, अनिल गौतम, रितेश्वर सिंह, अनिल पुंडिल, बन्नी सिंह, अर्जुन सिंह, ब्रजेश कुमार, नरंजन सहित बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे। यह ...