बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: बीएससी छात्रा की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। देर रात उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस हादसा या आत्महत्या को लेकर जांच कर रही है। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव थानपुर में रहने वाली 20 वर्षीय चंचल बीएससी फाइनल की छात्रा थी। सोमवार रात करीब एक बजे के आसपास गांव से गुजर रही रेलवे लाइन पर उसका शव मिला। ट्रेन चालक ने ट्रैक पर शव पड़ा देखकर स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो शव की शिनाख्त चंचल के रूप में हुई। परिजन ने बताया कि सोमवार रात चंचल अपनी तीन बहनों और ताऊ के साथ घर सो रही थी। उसके पिता धर्मपाल गांव में बन रहे नए मकान में सो रहे थे। रात में किसी वक्त चंचल घर से निकल गई और फिर रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। मृतका के बड़े भाई रिंकेश लेखपाल हैं...