बरेली, जुलाई 28 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। पुलिस रेलवे ट्रैक से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। गाड़ी संख्या 22418 के लोको पायलट में रेलवे ट्रैक पर शव देखकर स्टेशन मास्टर को सूचित किया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ चौकी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे। युवक के शव की शिनाख्त के लिए लोगों को सूचना दी गई। लेकिन किसी ने भी युवक की शिनाख्त नहीं की। रेलवे सुरक्षा बल के बिलपुर निरीक्षक नरवीर सिंह ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह व्यक्ति ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर कर रहा होगा। नींद आने से यह ट्रेन से गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। मृतक से कोई भी पहचान का प्रपत्र बरामद नहीं हुआ। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ही शव का अज्ञात में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को बरेली भेजा है। आरपीएफ थाना प्रभारी नरवीर सिंह ने बताया कि ...